मुंबई। फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ का एक और गाना ‘वीरे’ आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को विशाल मिश्रा, अदिती सिंह शर्मा, यूलिया वंतूर, धवानी भानुशाली, निकिता आहूजा, पायल देव और शारवी यादव ने गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स अनविता दत्त ने लिखे हैं और गाने का म्यूजिक विशाल मिश्रा द्वारा दिया गया है।
इस गाने में चारों दोस्त यानी की सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। चारों की यारी इस गाने से साफ झलक रही है। चारों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल हैं।
इससे पहले फिल्म का एक और गाना ‘तरीफां’ रिलीज हो चुका है। बादशाह के गाए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं।इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों की है। फिल्म का प्रोडक्शन सोनम कपूर की बहन रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है। फिल्म को 1 जून को रिलीज होगी।