थाईलैंड की रहने वाली कंचना कैथ्यू अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में स्कॉर्पियन क्वीन के नाम से फेमस हो गई हैं। रिसेंटली थाईलैंड के पटाया में ‘Believe it or Not’ म्यूजियम में उन्होंने अपने शरीर और चेहरे पर बिच्छुओं को चलवाकर अनोखा और डरावना वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।
कंचना के शरीर पर ढेरों बिच्छू घूम रहे थे और वो बिना डर और घबराहट के बड़े आराम से उन्हें महसूस कर रही थी। देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली कंचना ने अपने इस खतरनाक एक्ट से दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस दौरान बिच्छू इस लड़की के चेहरे के अलावा उसके मुंह के भीतर तक घूमते फिरते रहे, लेकिन कंचना के चेहरे पर शिकन तक न आई।
इतना ही नहीं कंचना को बिच्छुओं से ऐसा लगाव है कि वह उन्हें अपने मुंह के अंदर भी रख लेती हैं। तस्वीरें ये साफ जाहिर करती हैं कि बिच्छुओं के संग कंचना का गजब का लगाव उन्हें एक अलग महिला साबित करता है।