रायपुर। छत्तीसगढ़ में विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि जिस तरह सीता ने स्वयंवर में राम को चुना था, वैसे ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चुनाव होगा कि कांग्रेस चौदह साल का वनवास झेल रही जनता को रामरा’य की याद दिलाना चाहती है।
सिंहदेव ने कहा कि सीएम प्रत्याशी कौन होगा, इसका नाम इसलिए आगे नहीं बढ़ाया कि रामायण में भी राम की शादी सीधे नहीं हुई थी। उनका स्वयंवर हुआ था। पार्टी में कई अ‘छे लोग हैं, जिन्होंने बहुत अ‘छा काम किया है। चुनावी जीत के बाद स्वयंवर का आयोजन होगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या आदित्यनाथ को यूपी प्रदेश में चेहरा बनाया गया था। दरअसल भाजपा का तो कोई चेहरा ही नहीं है। वहां भी स्वयंवर ही होता है, यहां भी होगा।