मुंबई। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमरीकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। खबरें तो यह भी हैं कि दोनों सितंबर में निक के जन्मदिन पर शादी कर सकते हैं। हालांकि प्रियंका या निक की तरफ से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका फ्लाइट से उतरती हैं और एयरपोर्ट से बाहर निकल रही हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर बाहर निकलते वक्त जब उनकी नजर मीडिया पर पड़ी तो उन्होंने अपने हाथ से अंगूठी निकाली और जींस की पॉकेट में डाल ली। प्रियंका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।