कराची। पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर गहमा गहमी शुरू हो चुकी है। चुनाव जीतने के लिए नेता तरह-तरह से जनता को लुभाने की कोशिश करते हैं।
वहीं, कई नेता ऐसे भी होते हैं जो जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के अजीबो-गरीब तरीके अपानाते हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तान मे एक नेता ने किया।
वोट के लिए गटर में लेट गए
पाकिस्तान के एक नेता वोट की खातिर गटर में ही उतर गए। सीवर के गंदे पानी में लेट गए। कचरे के ढेर में जाकर बैठ गए।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये प्रत्याशी हैं अयाज मेमन मोतीवाला। अयाज पाकिस्तान के कराची संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। आम आदमी पाकिस्तान पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। अयाज का मुख्य चुनावी मुद्दा है- सफाई।
पिया गटर का पानी
अयाज मेमन की इस हरकत को देखकर सभी लोग हैरान हैं। अयाज गटर के पानी में लेट गए। यहां तक की उन्होंने गटर का वो पानी पिया भी।
अपने इस चुनाव प्रचार को मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए उन्होंने अपने फेसबुक पेज से लाइव भी किया और लाइव वीडियो पर गटर के पानी में लेटकर उसे पीकर अपने मतदाताओं को दिखाया।
#موتیوالا_نے_گٹر_کا_پانی_پی_کے_حُکمرانوں_کو#دعوت_دےدی_کہ_کوئی_ایک_عوام_کے_مُفاد_میں#کیا_گیا_کام_بتاؤں #میرے_ساتھ_بیٹھ_کے_گٹر_کے#پانی_میں_جیسے_عوام_پیتے_ہیں_گندا_پانی_پیئو#نلکا #ایسا_انشاءاللّہ #پانی_سے_بھرا#Tareekh_Raqam#Teen_Azad_Halqo_Par_Ek_Hi #Intakhabi#Nishan #Nalqa (نلکا)#Nalkay_Ko_Vote_Do 🙂 #Nalqay_Me_Pani_Lo 🙂 #Thappa_Lagao_Sirf_Nalqay_Ko 🙂#PS_110#PS_111#NA_243
Posted by Ayaz Memon Motiwala on Saturday, June 30, 2018
इसलिए किया ऐसा
ऐसा करने के पीछे उन्होंने एक कारण भी दिया। उनके मुताबिक मोतिवाला उस क्षेत्र के लोगों को ये बताना चाहते थे कि वो वहां के खराब और गंदे सीवर/गटर की समस्या के बारे में जानते हैं और वहां रह रहे लोगों की समस्या को समझते भी हैं। उनका इस तरह का प्रचार और विरोध विपक्ष द्वारा गटर समस्या का हल न ढूंढ पाने पर सीधे रूप से निशाना था।