मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफिले की कारों ने इस साल जनवरी से अगस्त के बीच 13 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। इस कारण उनकी दो कारों पर 13 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि सीएम फडणवीस की गाड़ी कई बार ट्रैफिक नियम तोड़ चुकी है।
सीएम की गाड़ी तय रफ्तार से ज्यादा की रफ्तार से बांद्रा वर्ली सी लिंक पर दौड़ी है जिसके लिए उन पर 13,000 रुपए का जुमार्ना लगाया गया है, जो उन्होंने अभी तक नहीं भरा। बीएमसी लगातार मुंबई में सड़क यातायात सेवाएं सुचारू रूप से चलाने के लिए अक्सर लोगों का चालान काटती रहती है पर इस बार जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ही 13,000 रुपये का चालान नहीं भरा है।