लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी को लेकर विपक्ष को एकजुट करने के सपा के प्रयासों पर पलटवार करते हुए आज कहा कि ऐसा करके जनता के अभिमत का अपमान करने वालों को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में शिकस्त का डर सता रहा है।
प्रदेश के उच्च तथा माध्यमिक शिक्षा विभागों की भी जिम्मेदारी संभाल रहे शर्मा ने इन महकमों में किये गये कार्यों का ब्यौरा रखने के दौरान ईवीएम को लेकर विपक्षी एकजुटता बनाने की सपा की कोशिशों पर भी जमकर प्रहार किये। उन्होंने कहा कि कई चीजों में बड़ी बेहतरी से आगे बढ़ रहे हैं।
आगे आना निश्चित रूप से ईष्र्या का प्रतीक बनता है। विपक्ष जनता की कृपा को ईवीएम की खराबी बता रहा है। अपनी खराबी, अपनी कार्यशैली, अपने लोगों, अपनी नीतियों, अपने दलों और विचारों की खराबी को ईवीएम की खराबी में परिर्वितत करने की कोशिश हो रही है।