लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं उसके आसपास के जिलों में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इसके कारण तापमान में कमी दर्ज की गई है। कोहरे का जनजीवन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह से कोहरा और बढ़ने की उम्मीद है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में घना कोहरा रहेगा लेकिन दोपहर बाद हल्की धूप निकलेगी। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी ठंड बढ़ेगी जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।