चंबा। शहर के साथ लगते पक्काटाला मोहल्ले में बालू से चंबा लौट रहे छह व्यक्ति पहाड़ी से पत्थर गिरने की वजह से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार शाम कुछ लोग बालू से वाया पक्काटाला होकर चंबा शहर की ओर आ रहे थे। रास्ते में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे जिसकी चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए।
घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आए दिन पत्थर गिरते रहते हैं जिससे कई बार लोग घायल हो चुके हैं।