- ByJaianndata.com
- Publish Date: 13-02-2016 / 7:17 PM
- Update Date: 13-02-2016 / 7:17 PM
टोक्यो। दुनिया की सबसे वृद्ध महिला मिसाओ ओकावा का जापान में निधन हो गया। ओकावा ने पिछले महीने ही अपना 117वां जन्मदिन मनाया था। ओसाका में एक नर्सिंग होम में रहने वाली ओकावा का बुधवार सुबह लगभग सात बजे निधन हो गया।
उनके परिवार में तीन बेटे बेटियां और चार पोते पोतियां है। वह छह बच्चों की परदादी भी थीं। ओकावा का जन्म पांच मार्च 1898 को हुआ था। 114 साल की उम्र होने पर ओकावा को दुनिया में सबसे उम्रदराज महिला के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में मान्यता दी गई थी।